फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरे की दस्तक, दिन में उमस भरी गर्मी

Sun, 25 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे की दस्तक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह कोहरे की दस्तक, दोपहर को उमस भरी गर्मी, रात में ठंडी हवाएं। मौसम का यह बदलता मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। लोग वायरल फीवर समेत विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम के बाद ठंड के आगमन के संकेत मौसम ने दे दिए हैं। हालांकि अभी पूरी तरह से बदला नहीं है। सुबह, दोपहर एवं रात के मौसम में काफी अंतर है। सुबह के समय बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा दिखता है। वहीं धूप निकलते ही सूर्य की तल्खी के साथ ही उमस भरी गर्मी शुरू हो जाती है। शाम ढलने के साथ ही मौसम में फिर परिर्वतन आने लगता है। 24 घंटे में कई बार बदल रहा मौसम का मिजाज लोगों को बीमार बना रहा है। जरा सी लापरवाही के कारण लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल फीवर, मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया आदि की चपेट में आने लगे हैं। बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से अस्पताल पर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। जिला अस्पताल में ही रोजाना 500 से एक हजार बीमार आ रहे हैं। सीएचसी, पीएचसी और निजी हास्पिटलों में भी ऐसे ही बीमारों की भीड़ दिनभर लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें