फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा सफाईकर्मी भर्ती में भी सिफारिश

Tue, 27 Sep 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पालिका में चल रही संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए सिफारिशों का दौर शुरू हो चुका है। अधिकारियों के फोन सिफारिशों को लेकर घनघना रहे हैं। इसके साथ ही साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में तेजी आ गई है। मंगलवार को नगर पालिका में चयन प्रक्रिया पर विराम लगा रहा। बुधवार को फिर से 500 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

जिले में संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए 11000 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। तीन अक्तूबर तक होने वाले साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजे जा चुके हैं। जबकि अन्य तिथियों के आवेदकों को पत्र भेजने का काम चल रहा है। इसके साथ ही अधिकारियों के पास सिफारिशें पहुंच रही हैं। चूंकि 120 पदों के लिए चयन प्रक्रिया होनी है, इसके चलते साक्षात्कार को अहम माना जा रहा है। बुधवार को फिर से आवेदक नाले में कूदेंगे। ईओ संतराम सरोज ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया बुधवार से अनवरत रूप से चलेगी।

पहले दिन साक्षात्कार में शामिल न हो सके अभ्यर्थियों को एक मौका और दिया जाएगा। हालांकि अभी चयन समिति ने कोई तिथि फाइनल नहीं की है, लेकिन प्रक्रिया से वंचित आवेदकों को फिर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


राजा का रामपुर।  नगर पंचायत राजा का रामपुर में संविदा सफाई कर्मचारियों के रिक्त छह पदों के लिए मंगलवार को चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान बुलाए गए 50 अभ्यर्थियों में से 26 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। इस मौके पर एसडीएम अलीगंज मोहन सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा सुभाषवीर राजपूत, विनियमित क्षेत्र के जेई आरपी चौधरी, अधिशासी अधिकारी गुलशन कुमार सूरी ने अभ्यर्थियों से सवाल जवाब किए। साथ ही नालों की सफाई कराकर कुशलता की जांच की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें