संस्कृत, कंप्यूटर के पेपर से चकराए परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
पांच केंद्रों पर संपन्न बीटीसी पुर्नपरीक्षा में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संस्कृत व कंप्यूटर के प्रश्नपत्रों को देखकर परीक्षार्थी चकरा गए। बताते चलें कि पांचों केंद्रों पर 1638 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बीटीसी प्रशिक्षण वर्ष 2014 प्रथम सेमिस्टर में निरस्त हुई अंतिम दिन की परीक्षा मुख्यालय के पांच परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को संपन्न हुई। तीन पालियों में संपन्न बीटीसी पुर्नपरीक्षा शांतिपूर्ण रही, लेकिन संस्कृत के पेपर से परीक्षार्थी चकरा गए। अधिकांश वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूर्व की तुलना में कठिन हैं। बताते चलें कि आरएलसीएस इंटर कालेज केंद्र पर पूर्व परीक्षा में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थिति थे लेकिन पुर्नपरीक्षा में यह संख्या बढ़कर चार हो गई। और पांचों केंद्रों की अनुपस्थिति बढ़कर 15 हो गई।
उन्नीस की संस्कृत नहीं जानते होने वाले गुरूजी
संस्कृत के पेपर में उन्नीस की संस्कृत पूंछी गई थी। अधिकांश परीक्षार्थी जवाब नहीं पाए। कुछ ने दशमनवम लिखा, तो एक परीक्षार्थी ने एक कम विशंम लिखा।
सचल दल रहे सक्रिय
डायट प्राचार्य सुनील कुमार के नेतृत्व में सचल दल सक्रिय रहा। सचल दल ने केंद्रों पर पहुंचकर आसन व्यवस्था एवं परीक्षा व्यवस्थाएं देखीं।
इलाहाबाद जमा होंगीं कापियां
बीटीसी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं इलाहाबाद स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में परीक्षा के 24 घंटों के अंदर जमा कराने के निर्देश हैं। अधिकांश परीक्षा प्रभारी उत्तर पुस्तिकाएं लेकर शाम को ही रवाना हो गए।