एटा। एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। मंगलवार को हुई प्रतियोगिता के तहत 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में संदीप कुमार व बालिका वर्ग में मधु ने पहले स्थान पर कब्जा किया। स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, लोकसभा प्रभारी बीजेपी अर्जुन सिंह सैनी, संतोष चौहान व विनीत भारद्वाज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम का संचालन भारतवीर वर्मा ने किया।
200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में चंद्रशेखर ने पहला, अरविंद ने दूसरा व उपेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में कुमारी पूनम ने पहला, याचना ने दूसरा और श्वेता यादव व दीक्षा ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में संदीप कुमार पहले, ईशू कुमार दूसरे व मोनू तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कुमारी मधु ने पहला, रूपल ने दूसरा और सारिका ने तीसरा स्थान पाया।
लंबीकूद जूनियर बालक वर्ग में निकेतन ने प्रथम, हिमांशू ने द्वितीय व मंजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सृष्टि ने पहला, श्वेता ने दूसरा व कुमारी शालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में एमजीएचएम इंटर कॉलेज ने खुशीलाल वर्मा इंटर कॉलेज को हराया। बालिका वर्ग में कल्याणी इंटर कॉलेज मारहरा ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौली कलां को हराकर जीत हासिल की। वहीं खो-खो में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौली कलां ने कल्याणी इंटर कॉलेज मारहरा को 6-3 से हराकर विजय प्राप्त की। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र भी दिया गया।
सुधीर गुप्ता, मनोज कुमार, रामनिवास, अनिल चौहान, राजीव कुमार, मनीष दुबे, विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स, चंद्रकलां, चंद्रप्रभा भारती आदि लोग मौजूद रहे।