बीटीसी प्रशिक्षण के लिए डायट पर चल रही काउंसलिंग में संपूर्णानंद विवि
वाराणसी के छात्रों की डिग्री को फर्जी बता दिया, इससे उनमें रोष है।
प्राचार्य की मनमारी रोकने की अभ्यर्थियों ने डीएम से मांग की।
हरचंदपुरकलां
पर इन दिनों बीटीसी प्रशिक्षण की काउंसलिंग जारी है, लेकिन संपूर्णानंद
विवि वाराणसी से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को डायट पर काउंसलिंग
में परेशान किया जा रहा है। आनंद कुमार का कहना है कि उसने स्नातक परीक्षा
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की थी। बीटीसी प्रशिक्षण
में निजी संस्थान में प्रवेश होने पर जब वह काउंसलिंग के लिए डायट गया तब
उसकी डिग्री फर्जी बताकर वापस कर दिया, जबकि आगरा, लखनऊ, काशी विद्यापीठ और
झांसी विवि में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद भी वहां की अंकतालिकाओं को
फर्जी नहीं बताया जा रहा, जबकि वहां एसआईटी की जांच बैठी है। जब उसने कोर्ट
जाने की धमकी दी तो फाइल ले ली। अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की
मांग की है।
शिक्षामित्रों मिलकर करेंगे समायोजन
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को शहीद पार्क में आयोजित की गई। इसमें शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। मोर्चा के पदाधिकारी कृपाल सिंह, राजेश गुप्ता, अवधेश यादव, मनोज यादव, सुद्योतकर यादव ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के सभी अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार के संपर्क में रहकर समायोजन को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अलोक मिश्रा, मोहम्मद इशाक, विपिन राघव ने कहा कि विरोधी कई दिनों से भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। शिक्षामित्र ऐसी खबरों से हताश न हों। अध्यक्षता डा. राजपाल सिंह, आशुतोष उपाध्याय व रामबहादुर वर्मा ने की। इस मौके पर आशा यादव, किरन शर्मा, प्रियंका वाष्र्णेय, पंकज चौहान, संतोष यादव, यशवीर सिंह वर्मा, प्रदीप राना, रमाकांत भारद्वाज, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।