फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूध, घी, चटनी व आटा के लिए नमूने

Thu, 05 Dec 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। टीम ने घी, दूध,आटा, चटनी आदि के 8 नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमन लाल ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देशन में टीम खाद्य पदार्थों के नमूने ले रही है। जिससे खाद्य पदार्थ में मिलावटखोरी रोकी जा सके। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र पाल सिंह, गजेंद्र सिंह व दिनेश कुमार भारती आगरा रोड स्थित आदित्य डेयरी पहुंचे। यहां से घी व क्रीम का एक-एक नमूना लिया। जीटी रोड स्थित परवेज होटल के यहां से चिकन ग्रेवी व मील का आटा 2 नमूने लिए। ताज होटल जीटी रोड के यहां से चिकन ग्रेवी व चटनी का नमूना लिया। जलेसर के मौजमपुर से दूध का एक नमूना व पुन्हैरा से भी दूध का एक नमूना लिया। बताया कि कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें