फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुकानों से गेहूं समेत विभिन्न बीजों के लिए नमूने, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रबी सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों में बीज विक्रय प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीमों ने दुकानों का निरीक्षण कर बीजों के नमूने लिए। पैकिंग और अभिलेखों में कमियां मिलने पर कई विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने निर्धारित दरों पर बीज बेचने के निर्देश दिए।
जलेसर तहसील में एसडीएम पीयूष रावत और जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह की संयुक्त टीम ने दुकानों की जांच की। हलधर सीड्स से गेहूं के 10 नमूने लिए गए।
मिथिला हाइब्रिड सीड में पैकिंग व्यवस्थित नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। कोसमा क्षेत्र में आकांक्षा ट्रेडर्स, मां कैलाश खाद बीज भंडार और कुशवाहा खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

मां कैलाश खाद बीज भंडार को भी नोटिस दिया गया। रवि ट्रेडर्स से एक नमूना लिया गया, जबकि अन्य दुकानों के अभिलेखों की जांच की गई।
सदर तहसील में एसडीएम स्वेता सिंह और उप कृषि निदेशक सुमित पटेल की टीम ने गांधी मार्केट, रेलवे रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों की जांच की। अलीगंज तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौरसिया की टीम ने धूमरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। यहां भी नमूने लिए गए और दो दुकानों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने विक्रेताओं को पक्की रसीद देने, लाइसेंस और अभिलेख अद्यतन रखने तथा निर्धारित दरों पर बिक्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीज अधिनियम, 1966 के तहत कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें