एटा। जिले में बसपा को सोमवार की सुबह बड़ा झटका लगा है। बसपा से असंतुष्ट पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने साइकिल की सवारी कर ली है। जीटी रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बसपाइयों ने सपा का दामन थामकर सदस्यता ग्रहण कर ली और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आगामी मुख्यमंत्री बनाने की आवाज बुलंद नारे लगाए।
सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी की अध्यक्षता में बसपा मुस्लिम समाज सामाजिक भाईचारा कमेटी के पूर्व संयोजक रईस खां, बहुजन वालंटियर फोर्स के जिला संयोजक राजवीर सिंह चौरसिया, वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता जलेसर विधानसभा क्षेत्र सचिव अशोक वाल्मीकि के नेतृत्व में करीब 50 बसपाई सपा में शामिल हो गए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई, संचालन महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया।
इस मौके पर तहसीलदार सिंह बघेल, अनिल कुमार सागर, फईमुद्दीन वारसी, सत्यवीर सिंह दिवाकर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी, वेद यादव, शिवराज सिंह कश्यप, राजकुमार यादव, हसनैन चौधरी, धर्मेंद्र यादव, संदीव यादव, पुष्कर, रवी यादव आदि मौजूद रहे।
सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पदाधिकारी
बसपा को छोड़कर सपा में शामिल होने वालों में रईस खान, अशोक बाल्मीकि, राजवीर सिंह, जगदीश सिंह जाटव, रामबाबू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनिल कुमार जाटव, राघव सिंह जाटव, शोर सिंह जाटव, राकेश कुशवाह, राजू कश्यप, संजीव सिंह कुशवाह, लेखराज सिंह कुशवाह, रियसुद्दीन खांन, महेश बघेल, गर्वेंद्र सिंह बघेल, शिवचरण बघेल, धर्मेंद्र जाटव, नाहर सिंह जाटव, सुरेशपाल जाटव, अनवर खांन, अन्नू खां, अलीम खां, नूर सिंह बघेल, रामवीर सिंह बघेल, मानपाल सिंह बघेल, गंगाराम बघेल, सुरेंद्र सिंह बाल्मीकि, राजवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह बघेल, कपतान सिंह, धर्मेंद्र सिंह नागर, धीरेंद्र सिंह नागर, बोनी कुमार वाल्मीकि, रामसनेही प्रजापति, रामसिंह श्रीवास्तव, डोरी लाल बघेल, अतर ङ्क्षसह बघेल, अनेकपाल सिंह जाटव, राजेंद्र सिंह ठाकुर आदि हैं।