फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैर हाजिर चार कर्मचारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएम सुखलाल भारती ने बुधवार को मारहरा क्षेत्र में भ्रमण कर गोशाला, अस्पताल, विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले दो सफाईकमियों का एक दिन का वेतन रोकने व दो अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मौजूद कर्मचारियों को भी हिदायत दी कि वे नियमित अपने कार्यालय में उपस्थित रहें, साथ ही आने वाली जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर निस्तारण किया जाए। डीएम ने सर्वप्रथम मारहरा विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत नगला ख्याली ग्राम पंचायत, चाठी रफीपुर, अहमदनगर बमनोई में बनी गोशाला का निरीक्षण किया।
नगला ख्याली गोशाला में कुल 32 पशु, चाठी रफीपुर में 59 पशु व अहमदनगर बमनोई में 76 पशु मौजूद मिले। कुछ पशुओं की टैगिंग नहीं थी, जिस पर अतिशीघ्र पशुओं की टैगिंग कराने एवं गोशाला में बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले सफाईकर्मी रमेश, संजू का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने विकासखंड कार्यालय मारहरा का भी निरीक्षण कर कर्मचारियों को नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। तकनीकी सहायक जगवीर अनुपस्थित मिले। ब्लाक कार्यालय में समुचित सफाई कराने एवं फर्नीचर आदि ठीक करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए।
डीएम ने ब्लाक कार्यालय के समीप मिरहची अस्पताल का भी निरीक्षण कर निर्देश दिए। सर्वेस यादव हैल्थ विजिटर द्वारा नियमित रूप से उपस्थित न रहने पर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश एमओआईसी को दिए। निरीक्षण के दौरान सीवीओ एसपी सिंह, खण्ड विकास अधिकारी आरके शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें