फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन पडने के बाद बनने लगीं शहर की सड़कें

विज्ञापन
मौहल्ला नेहरू नगर में सीवर लाइन की खुदाई के बाद बनाई जा रही गली- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सीवर खोदाई से जर्जर हुईं सड़कों का निर्माण तेज गति से हो रहा है। गांधी मार्केट सहित बाजार और गलियों में इंटर लॉकिंग सहित सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, इससे लोगों को राहत मिलने लगी है।
विज्ञापन

शहर में पिछले तीन महीने से चल रहे सीवर लाइन खोदाई की वजह से लोग परेशान थे, लेकिन अब सीवर लाइन के पाइप पड़ने के बाद सड़कों व गलियों की मरम्मत शुरू हो गई है, जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है। गलियों में इंटरलॉकिंग के साथ सीसी रोड का निर्माण भी शुरू हो गया है।
शहर के गांधी मार्केट में पिछले दो महीनों से उखड़ी पड़ी सड़क का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। नेहरू नगर, नगला भजा में भी सड़कों की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलोमीटर सड़क की होगी मरम्मत
शहर में अभी तीन किलोमीटर की सड़क व गलियां बाकी हैं, जो मरम्मत के लिए बकाया हैं। जहां सीवर लाइन पड़ती जा रही है, उस सड़क की मरम्मत करा रहे हैं।
- एएस भाटी, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें