फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: हर घर तिरंगा की उमंग, डेढ़ गुना बढ़ी झंडों की बिक्री; देशभक्ति की भावना में जमकर हुई खरीदारी

Wed, 14 Aug 2024 07:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा की उमंग में झंडों की बिक्री डेढ़ गुना बढ़ी। देशभक्ति की भावना में लोगों ने जमकर तिरंगों की खरीदारी की। 
विज्ञापन
दुकान पर सजे झंडे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में इस बार खास रौनक रही। हर घर तिरंगा की उमंग में राष्ट्रीय ध्वज का कारोबार डेढ़ गुना अधिक रहा। स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने के लिए सप्ताह भर से तैयारियां चल रही थीं। एक ओर जहां सरकारी कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर तैयारियां की गईं। 

विज्ञापन


वहीं, स्कूलों में भी इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं ने भी तैयारी की। शहर के रेलवे रोड, आगरा रोड, कचहरी रोड, घंटाघर बाजार, जीटी रोड, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर दुकानें सजा गई थीं। जहां छोटे-बड़े तिरंगों के अलावा तिरंगे का बैज, टोपी, गुब्बारे, रिस्ट बैंड की खरीदारी हुई।

तिरंगा वाले ब्रेसलेट और हाथों की पट्टिटयां उनकी पहली पसंद रही। वहीं, तिरंगा रंग के कपड़े भी पसंद किए गए। दुकानदारों ने बताया की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को खरीदारी अच्छी रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार खरीदारों की संख्या अधिक देखने को मिली। पिछले साल जिले भर में करीब 15 लाख का कारोबार रहा था, इस बार बढ़कर 22 लाख से अधिक पहुंच गया है।

बोले दुकानदार

इस साल पहले से अधिक कारोबार हुआ है। युवा व बच्चो में खासा उत्साह नजर आया। छोटे ही नहीं, बड़े झंडे भी खरीदे गए। -राजेश जैन
विज्ञापन

हर घर तिरंगा की लहर दिखाई दी। इस बार झंडे, बैज, कैप, पट्टे की खूब बिक्री हुई है। हर वर्ग में उत्साह है। व्यापार में डेढ़ गुना तक इजाफा रहा है। -दिव्यांशु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें