फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नदारद मिले लैब टेक्नीशियन का रोका वेतन

Wed, 10 Jun 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची पर निरीक्षण करते  जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए बुधवार को प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने मिरहची पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन के अनुपस्थित मिलने पर उसका वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची का निरीक्षण किया। लैब निरीक्षण के दौरान पता चला कि लैब टेक्नीशियन जयपाल मरीजों की जांच कार्ड से कर रहे हैं। स्लाइड का प्रयोग बहुत कम किया गया है। वहीं लैब टेक्नीशियन मौके पर अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही लैब टेक्नीशियन को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन में स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी जारी की। इसके साथ ही उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों की अधिक से अधिक स्लाइड से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें