हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिशन हादसे का आरोप
इसके बाद साधुओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ साधु सड़क पर लेट गए। आरोप लगाया कि इस्लामिक संगठन की ओर से यह हमला साजिशन कराया गया है। कहा कि पिछले दिनों हरिद्वार में धर्मसंसद होना था। उस समय हमारे गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद उसके आयोजक थे। तब इस्लामिक संगठनों ने उनको मारने वाले को 1600 करोड़ से अधिक का इनाम देने की घोषणा की। छोटे से देश तुर्की ने 1000 करोड़ से अधिक का इनाम उनके ऊपर लगाया है। साजिश के तहत हमारे वाहन में टक्कर कराई गई है। जिससे कि हम लोग महाकुंभ में न पहुंच सकें। कार्रवाई के लिए उन्होंने कोतवाली नगर में तहरीर भी दी।
इस कंपनी का है ट्रक
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि उपचार के बाद सभी साधुओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जिस ट्रक ने टक्कर मारी, वो नोएडा की विप्रा इंटरनेशनल कंपनी में 25 वर्षों से लगा हुआ है। ट्रक मालिक प्रशांत जैन हैं। ट्रक सामान लेकर लखनऊ जा रहा था। प्रथम दृष्टया मामले की जांच में किसी इस्लामिक संगठन का संलिप्त होना नहीं पाया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।