एटा। एटा महोत्सव के अंतर्गत स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को हुआ। गौरव और ललित की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत साईं क्रिकेट अकादमी चैंपियन बनी।
चोला फाइनेंस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। लूना ने सर्वाधिक 25 और आनंद ने 23 रनों का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर खेलते हुए 98 रन बनाए। 99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं क्रिकेट अकादमी की ओर से गौरव ने 58 और ललित ने 32 रन ठोंक टीम को आसानी से जीत के रास्ते पर बढ़ा दिया। गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ द सीरीज प्रशांत यादव और टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर नितिन यादव रहे। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि स्वागत पचौरी, पूर्व चेयरमैन जाहिदा सुल्तान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संयोजक अखिल दीक्षित, सह संयोजक अमित शर्मा, अजहर वेग, मनोज यादव, विक्रम मिश्रा, जितेंद्र पाल, मोना यादव आदि रहे।