रविवार को कासगंज महोत्सव में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियान ने कहा कि सही दिशा में युवा शक्ति कार्य करे तो देश में ऐतिहासिक बदलाव निश्चित है, क्योंकि देश की आधी से अधिक आबादी युवा है।
युवा सम्मेलन के संयोजक युवा शक्ति प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है, युवाओं द्वारा कई ऐतिहासिक बदलाव आए है, इसलिए युवा अपनी शक्ति को पहचाने और उसे देश हित में लगाए। दद्दा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज शर्मा ने कहा कि देश में कई परिवर्तन युवा क्रांति से ही हुए है। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि मनोज मंजुल ने किया। युवा कवि नीतेश सोलंकी ने ‘हम कश्मीर नहीं देंगे जैसी अपनी वीर रस से अपनी ओत पोत रचना पढ़ी। स्ट्रेन्थ-द-बैंड के कलाकारों ने देश भक्ति की रचनाओं के माध्यम से पंडाल में उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मनोज चौहान, मोहम्मद कुतुब आलम, अख्तर पठान, अभिषेक यादव, सादाव खां, रियाज अहमद, पंडित राम किशोर, चन्द्र पाल मिश्रा, सोमवीर यादव, प्रमोद मिश्रा, श्रीपाल यादव, ताशु शर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व आयोजक प्रदीप रघुनंदन, जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियान, सीओ सबीह हैदर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले को छह महीने में खुले में शौच करने को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाएगा।