फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहावर निवासी महिला की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर रविवार को सहावर निवासी एक महिला की मौत हो गई। वह नर्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। सहावर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शमशाद ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बहन रेशमा नर्सिंग का प्रशिक्षण फर्रुखाबाद के एक अस्पताल से कर रही है। वह प्रतिदिन सुबह ट्रेन से प्रशिक्षण के लिए जाती थी। रविवार को सुबह 8:45 की एक्सप्रेस ट्रेन से रेशमा फर्रुखाबाद जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव विजयपुर के सामने वह किसी तरह ट्रेन से गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे एक कॉल आई, जिससे उसे मामले की जानकारी दी गई। इस पर घटनास्थल पहुंचे, जहां रेशमा का शव पड़ा था। राजा का रामपुर के थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि परिजन के मुताबिक महिला की मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें