यूपी के एटा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई। ईंट से प्रहार कर एक साधु को माैत के घाट उतार दिया गया। गुरुवार सुबह साधु का शव मंदिर में खून से लथपथ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एटा के निधौली कलां क्षेत्र में मंदिर में साधु का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जांच में जुटी है। एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है।
60 वर्षीय साधु भोजराज 10 वर्ष से मंदिर में रहते थे। गुरुवार सुबह मंदिर में खून से लथपथ उनका शव मिला। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। उसी ने ईंट से प्रहार कर साधु की हत्या की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी आदित्य खोकर ने बताया रात्रि में साधु भोजराज के ऊपर ईंटों से प्रहार कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।