फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक की चपेट में आने से साधु की मौत

Sun, 14 Sep 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा पिलुआ में सर्विस रोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक साधु की मौत हो गई। 20 वर्षों से वह कस्बे के हनुमान मंदिर में रह रहे थे।
विज्ञापन


कस्बा निवासी जगराम सिंह ने बताया कि साधु राकेश (68) पिलुआ स्थित हनुमान मंदिर में 20 वर्षों से रह रहे थे। वह कस्बावासी बेजनाथ के बेटे थे। सादगी और धार्मिक कार्यों के कारण स्थानीय लोगों में उनका काफी सम्मान था।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम वह दुकान से कुछ सामान लेने जा रहे थे। सर्विस रोड पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। सूचना मिलते ही मृतक राकेश के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें