फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आईटीआई में बढ़ाई तारीख, अब 20 तक लिए जाएंगे आवेदन

Sun, 14 Sep 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 20 सितंबर तक आवेदन और मौके पर प्रवेश लिए जाएंगे। अभी जलेसर राजकीय आईटीआई में 121 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

जिले में एटा और जलेसर में दो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। इनमें से कुछ ऐसी ट्रेड हैं जिन पर आवेदक प्राथमिकता के साथ प्रवेश लेते हैं जबकि कुछ ट्रेड की सीटों पर आवेदकों की रुचि कम रहती है। जलेसर आईटीआई में ड्रेस मेकिंग, कॉस्मॉटोलॉजी, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, पेंटर, प्लंबर आदि ट्रेड की सीटें नहीं भर सकीं हैं।
नोडल आईटीआई प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि तारीख बढ़ा दी गई है। वॉक इन के आधार पर ऑन द स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी। 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई में प्रवेश पा सकेंगे। निजी आईटीआई क लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 और प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में पंजीकरण या आवेदन नहीं किया है वह www.scvtup.in पर पंजीकरण कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड- खाली सीटें
ड्रेस मेकिंग - 40
पेंटर - 15
प्लंबर - 18
कोस्मॉटोलॉजी- 20

फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी- 21
ड्राफ्टमैन मैक्निकल- 03

इंटरनेट ऑफ थिंग्स- 04


- राजीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें