कोतवाली परिसर में लाकर रखी गई घंटों से भरी हुई बोरी।
- फोटो : कोतवाली परिसर में लाकर रखी गई घंटों से भरी हुई बोरी।
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव महानमई के पास खेत में बाजरे की करब के नीचे पीतल के घंटों से भरी हुई बोरी मिली। सूचना पर पुलिस इसे कोतवाली ले आई और जांच कर रही है।
महानमई के किसान उमेश कुमार शर्मा रविवार सुबह बाजरा की करब लेने के लिए अपने खेत में पहुंचे। करब उठाते ही वहां एक बोरी दिखाई दी। जब बोरी को खोलकर देखा तो उसमें पीतल के घंटे भरे हुए थे। उमेश ने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों एवं बेरनी पुलिस चौकी को दी। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की छानबीन की। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि बोरी में तीन माह पूर्व कस्बा सकीट में मंदिरों से हुई चोरी के घंटे होने की आशंका है, जांच की जा रही है।