फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में झमाझम बरसे बदरा

Wed, 27 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार को दो घंटे हुई झमाझम बारिश से शहर की आधा दर्जन कालोनियों के अलावा शिकोहाबाद मार्ग जलमग्न हो गया। इसके चलते लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पालिका प्रशासन जलभराव की समस्या के निजात दिलाने के लिए कोई भी पहल करने को तैयार नहीं है। खास बात यह है कि पालिका द्वारा दो महीने पहले नालों से निकलवाई गई सिल्ट समय पर नहीं उठने के कारण दोबारा नालों में भरने से शहर के नाले चौक हो चुके हैं। 
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा बारिश से पूर्व नालों की सफाई नहीं कराने के कारण शहर के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दो घंटे हुई झमाझम बारिश के कारण आधा दर्जन कालोनियों में जलभराव होने से लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर होना पड़ा। जलभराव के कारण अरुणानगर, कैलाशगंज, कचहरी रोड, महिला अस्पताल, तहसील परिसर, हाथीगेट में पानी भर गया। इसके चलते लोग घंटों घरों और कार्यालय में फंसे रहे। वहीं तीन लेने निर्माण की अनुमति मिलने और शासन से धनराशि जारी होने के बाद भी शिकोहाबाद मार्ग पर गहरे गड्ढों में बुधवार को बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल शिकोहाबाद मार्ग स्थित कालोनियों के पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगाें ने हाईवे पर नालियां निकाल दी हैं। इसके चलते बारिश और कालोनियाें का पानी मार्ग पर भरने के कारण स्थानीय लोग और राहगीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। बुधवार को जब पालिका ईओ और चेयरमैन से बात की गई तो दोनों ही शहर से बाहर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें