जगह-जगह किया गया यात्रा का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथ यात्रा के तहत बुधवार को श्री मती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वैश्य समाज का राजनीतिक रूप से मजबूत होने का आह्वान किया गया।
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज का राजनीतिक दलों में प्रतिनिधित्व काफी कम है। राजनीतिक रूप से कमजोर होने से समाज का काफी अहित हो रहा है। राष्ट्रीय सचिव अनिल माहेश्वरी ने कहा वैश्य समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। जब तक वे एकजुट नहीं होंगे तब तक सभी राजनीतिक दल उनकी उपेक्षा करते रहेंगे। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता हिना ने सभी का आभार जताया। अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कैप्टन राज गुप्ता, युवा शाखा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता जितेंद्र वार्ष्णेय, राजेद्र गुप्ता सराफ,निशीथ गर्ग, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजेश अग्रवाल, दीपक सिंघल, पंकज अग्रवाल, सुरेश माहेश्वरी, गोपाल मराठा, दीपक गुप्ता चेयरमैन आदि मौजूद रहे।