फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चित्रकला में सान्वी तोमर अंश बघेल ने मारी बाजी

Sun, 31 Aug 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं। स्रोत संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। भारत विकास परिषद की प्रणाम शाखा ने संस्कार गतिविधि के अंतर्गत रविवार को एक कंप्यूटर सेंटर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता का विषय स्वतंत्रता सेनानी रखा गया। प्रतिभागियों को जूनियर व सीनियर ग्रुप में विभाजित कर चित्र बनवाए गए। इसमें सान्वी तोमर और अंश बघेल ने बाजी मारी जबकि माधवन वार्ष्णेय, प्रज्ञा वर्मा, उज्जवल चौहान, नेहा प्रतिहार, कीर्ति राजपूत, सार्थक, अमर प्रताप सिंह, गुंजन प्रतिहार को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।
प्रांतीय संयोजक गतिविधि पर्यावरण राजीव सेठ एडवोकेट ने बच्चों के विशेष प्रोत्साहन के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के वार्षिक शुल्क का 50 फीसदी प्रणाम शाखा की ओर से छात्रवृत्ति के रूप में देने की घोषणा की। चंद्रमोहन वार्ष्णेय एवं गीतू वार्ष्णेय ने प्रतिभागी प्रगति सिंह, रिया, लक्ष्मी, साक्षी और शुभी को पुरस्कार के रूप में कंप्यूटर भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सचिव नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, सह सचिव यतन वार्ष्णेय, महिला संयोजक नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, आकाश गुप्ता, सुधीर वर्मा, सेवा संयोजक डॉ. आयुष पालीवाल, रंजना सेठ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें