फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण कड़ी है आशा

Sun, 23 Aug 2015 05:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्रीगणेश इंटर कालेज के सभागार में जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आशाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। वहीं सितंबर में मनाए जाने वाले वजन दिवस को लेकर तैयारियां की जानकारी दी गईं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी लल्लन प्रसाद वर्मा ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य, समाज व महिला सशक्तिकरण में आशाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। योजनाओं की पूरी जानकारी रखें। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आशा कार्यकत्रियों की है। इस मौके पर प्रत्येक ब्लाक में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन तीन आशाओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच-पांच हजार रूपए,  द्वितीय पुरस्कार हेतु दो-दो हजार तथा तृतीय पुरस्कार के रुपए में एक-एक हजार रुपए के चेक वितरित किये गये। सम्मेलन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डा. सत्यसिंह, डिप्टी सीएमओ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके राजपूत व अन्य चिकित्साधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें