फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंके मुख्यमंत्री के पुतले

Sat, 22 Aug 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गत दिन लखनऊ में विधानसभा का घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पुतले फूंके। पुतला दहन की सूचना पर पुलिस पीएसी भी पहुंच गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने शीतलपुर ब्लॉक पर मुख्यमंत्री के पुतले फूंके और नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की यह दमनकारी नीति कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर हरिओम, दुष्यंत, प्रताप सिंह, रेशमपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
जलेसर में ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। ब्लॉक अध्यक्ष रामजीलाल केन ने कहा कि लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पड़ी लाठी का जवाब दिया जाएगा। किसान व्यापारी और आम जनता प्रदेश में चल रहे जंगलराज से त्रस्त है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजू रजा, राजेश उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, सत्यदेव शर्मा, खेमचंद सुमन, मानपाल सुमन, रहीशउद्दीन कुरैशी, सत्यदेव पचौरी, राजाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें