फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राशन डीलर की बैठक में हंगामा... मची भगदड़, बीडीओ और पुलिस फोर्स भी न करा सका चुनाव

Wed, 16 Oct 2024 07:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में राशन डीलर की बैठक में हंगामा हो गया। इससे भगदड़ मच गई। बीडीओ और पुलिस फोर्स भी न चुनाव करा सका। 
विज्ञापन
राशन डीलर की बैठक में हंगामा... मची भगदड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को राशन डीलर के लिए होने वाली बैठक में हंगामा हो गया। खंड विकास अधिकारी और पुलिस फोर्स होने के बाद भी बैठक संपन्न नहीं हो सकी। दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि भगदड़ मच गई।  

विज्ञापन


घटना सकीट ब्लॉक के नगला पुखे, गुपाल पूरा और बेश खेड़िया गांव को मिलाकर एक राशन की दुकान चलती है। गांव में राशन डीलर के लिए चुनाव के लिए बैठक की गई। बैठक में गांव के लोग एकत्र हुए। इसी बीच दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो हंगामा हो गया। भगदड़ मच गई। इससे बैठक संपन्न नहीं हो सकी। 
 

बैठक में वेश खेड़िया के अमर सिंह पुत्र देवी राम और रवी कुमार पुत्र सर्वेश कुमार निवासी नगला पुखे उम्मीदवार थे। दोनों अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ बैठक में पहुंचे। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बैठक कराने पहुंची टीम के साथ खंड विकास अधिकारी फैसल आलम भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

बैठक शुरू की गई। बैठक के बीच में कुछ लोग उत्पात करने लगे। कुछ ही देर में हंगामा होने लगा। कहासुनी बढ़ी तो बैठक तितर-बितर हो गई। खंड विकास अधिकारी फैसल आलम ने बताया कि राशन डीलर के चुनाव के लिए बैठक संपन्न नहीं हो सकी। जल्द ही कड़ी व्यवस्था के बीच बैठक रखी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें