फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : चार दिन में आए 394 आवेदन

Sun, 08 Feb 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में गरीब और असहाय बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत तीन चरणों में दाखिले के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। पहले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में चार दिन में करीब 394 आवेदन पहुंच चुके हैं। आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया के तहत तीन चरण में विद्यार्थियों को करीब 856 निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिलाया जाएगा। पहले चरण के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। 2 फरवरी से आवेदन शुरू हुए थे, लेकिन पहले दिन वेबसाइट व्यस्त होने की वजह से अभिभावक आवेदन नहीं कर पाए। 3 फरवरी से आवेदन शुरू हुए। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निशुल्क शिक्षा का अधिकार कानून के अंतर्गत तीन चरण में आवेदन करने वालों को ई लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत
जिला समन्वयक आशीष गंगवार ने बताया कि आरटीई के तहत आवेदनकर्ता को आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। इस बार बच्चों के आधार अपलोड करने की जगह अभिभावक अपने आधार कार्ड नंबर का भी उपयोग कर सकेंगे। पहले चरण में 16 फरवरी तक आवेदन मांगे जाएंगे। इसकी लॉटरी 18 फरवरी को होगी। दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च है। इसकी लॉटरी 9 मार्च को होगी। तीसरा चरण 12 मार्च से 25 मार्च तक है इसकी लॉटरी 27 मार्च को होगी।
विज्ञापन





आरटीई के तहत पहले चरण में आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। चार दिन में ही 394 आवेदन आ चुके हैं। - दिनेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें