फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वृहद रोजगार मेला में 90 विद्यार्थियों को मिला रोजगार

Sun, 08 Feb 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
वृहद रोजगार मेले में चयनित होने के बाद नियुक्त पत्र दिखाते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
एटा। राजकीय पॉलीटेक्निक नगरिया मोड़ एटा में दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला और कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें 90 विद्यार्थियों को रोजगार दिया गया। राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश ने बताया कि वृहद रोजगार मेला और कैंपस प्लेसमेंट डे में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के पदाधिकारियों ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में 126 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कैंपस में संस्थागत छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त पश्चिमी जोन के राजकीय व निजी पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया गया। साक्षात्कार के आधार पर 90 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस दौरान जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से तुषार शर्मा, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रभारी डॉ. दिगंबर सिंह, जीवन सिंह एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें