फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंडी में दो घंटे बंद रही तौल, धर्मकांटों पर लगी वाहनों की लंबी कतार

विज्ञापन
जीटी रोड पर तुलाई केंद्र बंद होने से कतार में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
एटा। नवीन गल्ला मंडी में रविवार सुबह पल्लेदारों की मजदूरी बढ़ाने की मांग पर विवाद हो गया। इस गतिरोध के कारण मंडी के सभी धर्मकांटे करीब दो घंटे तक बंद रहे। तौल ठप होने से किसानों के वाहन लंबी कतारों में खड़े रहे।
विज्ञापन

पल्लेदारों ने सुबह अपनी मजदूरी बढ़ाने की मांग उठाई। इसी दौरान एक आढ़ती ने बिना सामूहिक सहमति के मजदूरी बढ़ाने की घोषणा कर दी। इस फैसले से मंडी आढ़ती संघ के अध्यक्ष और अन्य आढ़ती नाराज हो गए। उनका कहना था कि मजदूरी से जुड़ा कोई भी निर्णय सभी आढ़तियों की सहमति से ही लिया जाना चाहिए। मामले को सुलझाने के लिए मंडी परिसर में आढ़तियों की तत्काल बैठक बुलाई गई। इस दौरान मंडी के धर्मकांटे अस्थायी रूप से बंद रहे। तौल पूरी तरह रुक गई और किसानों के लोडर वाहन घंटों तक धर्मकांटों के बाहर खड़े रहे। मंडी के अंदर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। किसान अपनी उपज लेकर इंतजार करते रहे। करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद आढ़तियों के बीच सहमति बनी।
आढ़तियों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन
खाद्यान्न व्यापार मंडल समिति की बैठक रविवार को बुलाई गई। इसमें अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता और अन्य व्यापारियों ने विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। इसमें पल्लेदारों की मजदूरी के मुद्दे पर व्यापारियों ने कहा कि नियमानुसार तीन वर्ष बाद मजदूरी बढ़ाई जाती है। अभी तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है। इस संबंध में पल्लेदारों को बता दिया गया है। इस दौरान एक व्यापारी द्वारा समिति की सहमति के बिना पल्लेदारों को बढ़ाकर भुगतान करने के बारे में नाराजगी जताई गई। बैठक में मंडी की समस्याओं और अनाज के खरीदारों द्वारा भुगतान समय से नहीं किए जाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


व्यापारियो की आम बैठक थी, इसी के चलते सुबह कुछ देर के लिए कांटे बंद रहे। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन हुआ। एक व्यापारी द्वारा बढ़ाकर मजदूरी का मुद्दा भी उठा। सभी व्यापारियों के सहमति के बाद मजदूरी बढ़ाने के मुद्दे पर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रतीग गुप्ता, अध्यक्ष खाद्यान्न व्यापार मंडल समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें