फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 99 चालकों के वेतन से कटेंगे 1.25 लाख रुपये

Thu, 26 Dec 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के वेतन से चालान राशि की वसूली की जाएगी। ऐसे 99 चालकों के वेतन से 1.25 लाख रुपये काटे जाएंगे। जानकारी मिलते ही चालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

रोडवेज चालक कई बार बसों को लापरवाही के साथ चलाते हैं, जिसके कारण कभी-कभी तो बड़े हादसे भी हो जाते हैं। जबकि कई बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है। इन पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ऑनलाइन माध्यम से बसों के चालान काटे हैं। चालान जमा न होने के कारण बसों की फिटनेस और बीमा आदि कराने में दिक्कत आ रही है। इसके समाधान के लिए निगम ने लापरवाह चालकों के वेतन से चालान की राशि काटने के निर्देश दिए हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 99 चालकों की सूची रोडवेज वर्कशॉप में चस्पा करते हुए नोटिस दिया गया है। इनमें 8 नियमित और 91 संविदा चालक हैं। जून से लेकर अगस्त तक इन चालकों ने 97 बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया। जिसके चलते 125500 रुपये के चालान काटे गए। इसकी भरपाई चालकों के वेतन से धनराशि काटकर की जाएगी। ताकि बस चलाते समय यह ध्यान रखें कि यातायात नियमों का पालन करना है।
विज्ञापन

स्टैंड में खड़ी 3 अनुबंधित बसों पर 600 रुपये का जुर्माना
रोडवेज स्टैंड के अंदर अनधिकृत रूप से 18 दिसंबर को 3 अनुबंधित बसें चालकों ने रातभर खड़ी रखीं। निगम ने मामले का संज्ञान लेते हुए इनके संचालकों पर 200 रुपये प्रति बस के हिसाब से जुर्माना लगाया है। एआरएम ने बताया कि बस स्टेशन प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय के अलावा कोई भी अनुबंधित बस स्टैंड परिसर में खड़ी नहीं की जाए। अगर कोई चालक खड़ा करता है तो उसकी जानकारी कार्यालय को देते हुए कार्रवाई करें।

सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें