फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को लूट रही सपा और भाजपा: सुभाषिनी

Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
सुभाषिनी अली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की पोलित ब्यूरो की सदस्य और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने गुरुवार को मेहता पार्क में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही सीपीआई प्रत्याशी राजाराम यादव के समर्थन में वोट मांगे।
जनसभा के दौरान सीपीआई नेता सुभाषिनी अली ने कहा कि सपा और भाजपा गरीबों को लूट रही है। मोदी ने नोटबंदी करके गरीबों को लाइन मे लगा दिया। अपने पैसे के लिए ही लोगों को तरसना पड़ा। कोई भी पूंजीपति लाइन में नहीं लगा और न ही मरा। उन्होंने कहा कि पीएम का मतलब अब प्रधानमंत्री नहीं पॉकेट मार हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी पेटीएम की बात करते हैं। पेटीएम का अर्थ होता है पेय टू पीएम। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से व्यापार ठप हो गया, युवा बेरोजगार हो गए। महिलाओं ने जो पैसे बचाए थे, वो भी छिन गए, लेकिन देश का हाल नहीं सुधरा। आम आदमी आज भी लाइन में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि एक परिवार में महाभारत छिड़ा है। कुर्सी की लड़ाई मची है, लेकिन जनता की कोई नहीं सोच रहा। उन्होंने लोगों से कहा कि सीपीआई ने एटा विस सीट से राजाराम यादव को प्रत्याशी बनाया है। सीपीआई केरल में सरकार चलाती है, यूपी में जनता साथ दे, तो तस्वीर बदल सकती है। इस मौके पर सदस्य सचिव कामरेड मुकुट सिंह यादव, सदस्य राज्य सचिव कामरेड बीएल भारती, कामरेड सालिगराम लोधी, कामरेड ज्ञान सिंह बघेल, कामरेड राजकिशोर, सुनील कुमार, ओमप्रकाश प्रतिहार, ईश्वरी प्रसाद, नेपाल सिंह, प्रेम सिंह, अर्जुन सिंह, महावीर सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें