फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस का भ्रष्टाचार का गठबंधन: केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का गठबंधन है। सपा सरकार में विकास नहीं सिर्फ गुंडों का राज है। जमीनों पर कब्जों से मुक्ति के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। बसपा प्रमुख मायावती दलित वोटों का सौदा करती हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों के कर्ज माफ होंगे और फसल बोने के लिए बिना ब्याज के कर्ज लेने की सुविधा मिलेगी। युवाओं को सरकारी भर्ती में बिना इंटरव्यू प्रतिभा के आधार पर सरकार नौकरी देने का काम सरकार करेगी। ये बातें गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने जलेसर-मारहरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन



मारहरा में केशव प्रसाद मौर्य ने बाबू जी कल्याण सिंह और जलेसर में किसानों को याद कर संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में युवाओं को इंटरव्यू के नाम पर नहीं बल्कि नौकरियां धर्म और जाति के आधार पर बांटी गई। बोले कल्याण सिंह की सरकार में गुंडे और माफिया जेल में थे।
 केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को नोटबंदी और आम बजट पर कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर दिए और अब गैस देने का काम करेगी। भाजपा घोषणा पत्र नहीं वरन चुनाव के लिए लोक संकल्प पत्र के जरिए विस चुनाव में उतरी हैं।
विज्ञापन


सपा का जो चेहरा मुख्यमंत्री यादव लेकर आए हैं, वहीं मुख्यमंत्री अपने पिता के नहीं हुए तो प्रदेश की जनता के कैसे होंगे। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती ने गरीबों की गरीबी बेचकर धन बनाया है। सपा-बसपा प्रदेश की जनता का विकास नहीं कर सकते। केशव प्रसाद मौर्य गुुरुवार को जलेसर के एमजीएम इंटर कॉलेज के ग्राउंड भाजपा प्रत्याशी संजीव दिवाकर और मारहरा के एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा के मैदान में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा संबोधित करने पहुंचे थे।

सभा को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मेरा समाज किसी का उधार नहीं रखता है। बोले मेरा संजीव और जलेसर से गहरा नाता है। मैं जलेसर से तीन बार सांसद रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें