फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख की मूंगफली लदा ट्रक लूटा: RTO बन आए लुटेरे, डर से कांपते मिले चालक-खलासी; आपबीती सुन पुलिस रह गई सन्न

Mon, 07 Aug 2023 09:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में शातिर लुटेरे RTO बनकर सड़क पर उतरे। उन्होंने 10 लाख की मूंगफली लदा ट्रक रोका। और फिर जो किया उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। 
विज्ञापन
10 लाख की मूंगफली लदा ट्रक लूटा: RTO बन आए लुटेरे - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित फ्लाईओवर के पास रविवार की रात कार सवार बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए खुद को आरटीओ बताकर ट्रक रुकवा लिया। इसके बाद चालक व क्लीनर को बंधक बना मूंगफली से लदा ट्रक लूटकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मूंगफली सहित बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे एक टाटा सूमो कार में सवार बदमाशों ने खुद को आरटीओ बताकर चेकिंग के नाम पर फ्लाईओवर के पास ट्रक को रुकवाया था। इसके बाद चालक जफरुद्दीन और क्लीनर व इसके बेटे आमिर निवासी सरैता थाना तिजारा जिला अलवर से 18 टन मूंगफली से लदा ट्रक लूटकर फरार हो गए। मूंगफली की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- दरोगा की हत्या: आरोपी ने कई बार बदले बयान, बेटा बोला- इसके पीछे गहरी साजिश; कराया जाए नार्को टेस्ट

विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मंडी समिति एटा से मूंगफली लोड करके राजकोट ले जाते समय वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों को अपनी गाड़ी में डालकर लिंक रोड पर ले गए। उनके हाथ-पैर बांधकर इसी थाना क्षेत्र के जंगल में डाल गए थे। किसी तरह से हाथ पैर खोलकर दोनों पुलिस के पास पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
 
विज्ञापन

बताया कि इसके बाद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। बॉबी निवासी बंथल कुतुबपुर थाना पिलुआ को लूटी गई करीब 18 टन मूंगफली, ट्रक और तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में चार और बदमाशों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें