फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार में बैठाकर युवक को लूटा

Sat, 17 Jun 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आगरा से एसएससी की परीक्षा देकर लौटे युवक को बदमाशों ने शहर से कार में बिठाकर रिजोर थाना क्षेत्र में लूट लिया। लूटने के बाद चलती कार से धक्का देकर गिरा गए और फरार हो गए। युवक बेहोशी की हालत में सुबह तक सड़क किनारे ही पड़ा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उठाकर ले गई और भर्ती कराया गया। पीड़ित ने लूट होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी शिवम कुमार लूट का शिकार हुआ है। इससे कार सवार बदमाश एक बैग लूट ले गए। शिवम ने बताया कि इसमें शैक्षिक दस्तावेज, एटीएम व पैनकार्ड, मोबाइल और 9 हजार रुपये रखे थे। बताया कि 15 जून की रात करीब 10 बजे एसएससी की परीक्षा देकर आगरा से एटा बस स्टैंड पर उतरा था। ऑटो पकड़कर गांव जाने के लिए सैनिक पड़ाव आ गया।
विज्ञापन

यहां पर एक ईको कार मिली, इसमें पहले से ही चार लोग बैठे हुए थे। इन लोगों ने शिकोहाबाद तक कार जाने की बात कही और बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में लूटपाट शुरू कर दी और गांव भांवरपुर के पास चलती कार से धक्का देकर गिरा गए। इसके चलते काफी चोटें आईं और मैं बेहोश हो गया था। शुक्रवार की सुबह होश में आने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवक एसएससी की परीक्षा देकर लौटा था। तभी उसके साथ कार सवारों ने लूट की वारदात की है। युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, बदमाशों की तलाश में दो टीमें लगी हुई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें