फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खंभे से टकराई रोडवेज बस, बालक सहित 6 घायल

Mon, 28 Jul 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिल्ली से हरदोई जा रही रोडवेज बस सोमवार तड़के पैदल पार पथ (फुट ओवर ब्रज) के खंभे से टकरा गई। हाईवे पर पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना के पास यह हादसा हुआ। बस में सवार बालक सहित 6 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुद्ध विहार डिपो की बस दिल्ली से सवारी लेकर हरदोई जा रही थी। बस में सवार अवधेश कुमार निवासी कायमगंज ने बताया कि सोमवार तड़के लगभग 3 बजे बस पिलुआ थाना क्षेत्र में गांव सुन्ना के पास हाईवे पर पहुंची। तभी चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर बस पैदल पार पथ के खंभे से जा टकराई। बस के टकराने से हुई तेज आवाज के साथ ही यात्री चीखने-चिल्लाने लगे।
शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां सभी का उपचार चल रहा है। दुर्घटना में करतला चौराहा निवासी जसोदा, नगला धड़ी थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद निवासी अवधेश, इनकी पत्नी सुषमा और 5 वर्षीय बेटा निशांत, गांव सिमरिया थाना पाली जिला हरदोई निवासी गौरव और थाना नयागांव के मंगतपुर निवासी नरेंद्र घायल हुए हैं। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या चालक को नींद की झपकी आना ही प्रतीत हो रहा है। फिर भी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अन्य सड़क हादसों में 17 लोग घायल, 5 रेफर
इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में 5 कांवड़ियों सहित 17 लोग घायल हुए हैं। कांवड़िया राघवेंद्र, सुनील, धर्मेंद्र, शिवम और श्रीकृष्ण घायल हुए हैं। अन्य दुर्घटनाओं में अनिल कुमार, मंजीत, छोटू, यतेंद्र, शमसुद्दीन, भानु कुमार, पवन, शैलेंद्र, सोवरन, अलका, आरती और अभिषेक घायल हुए हैं। इनमें से धर्मेंद्र, शैलेंद्र,पवन, समसुद्दीन और मनजीत को आगरा रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

- दीपक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें