एटा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में कर्तव्य बोध दिवस एवं शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में की गई नवाचारी गतिविधियों का प्रदर्शन किया, वहीं चिह्नित 20 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शुभारम्भ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेन्द्र कुमार मलिक, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. आइपीएस सोलंकी, उप शिक्षा निदेशक डायट मनोज कुमार गिरि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
शैक्षिक महासंघ की विचार धारा का परिचय प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. अनूप शर्मा ने कराया। मुख्य वक्ता ओमपाल सिंह ने कहा कि महासंघ शिक्षा के क्षेत्र में सांस्कृतिक-राष्ट्रवाद के वैचारिक अधिष्ठान को लेकर भारतीयता से ओत प्रोत शिक्षा की दिशा में कार्य करता है। सरकार सरकारी और निजी स्कूलों के बीच गुणोत्तर दर से बढ़ रही खाई पाटने में असफल नजर आ रही है।
ऐसे में शिक्षा के दोहरे स्तर ने समाज को दो भागों में विभक्त कर दिया है। उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर चिन्ता व्यक्त करते हुये भारतीय संस्कृति के अनुरूप वसुधैव कुटुम्बकम् का भाव रखने वाली शिक्षा पद्धति का विकास करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेन्द्र कुमार मलिक ने कहा कि गुरू का वास्तविक अर्थों में महत्व तभी है जब वह अपने विद्यार्थियोे से पराजित होकर गौरव की अनुभूति करे।
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक संदर्भ तेजी से परिवर्तित हो रहा है। उप शिक्षा निदेशक डायट मनोज कुमार गिरि ने कहा कि हर देश की अपनी अलग प्रकृति, संस्कृति और भौगोलिक स्थितियां होती हैं। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद जिनके हाथ में सत्ता की बागडोर आई वे भारत को इंग्लैण्ड और अमेरिका जैसा बनाना चाह रहे थे।
कार्यक्रम को खण्ड शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह, नीरजा चतुर्वेदी एवं जिला समन्वयक संजय मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता डॉय दिनेश वशिष्ठ ने और संचालन जिला जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने किया।
यह शिक्षक हुए सम्मानित
पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नेत्रपाल शर्मा, सूरजपाल वर्मा, हरिपाल सिंह बघेल, कुंवरपाल गौतम, शशीकांत, मुनीश चन्द्र यादव, धीरजपाल सिंह, सन्तोष श्रीवास्तव, अजनेश कश्यप, श्रद्धा शाक्य, प्रकाश रानी, कुलदीप सिंह, विपिन शाक्य, जितेन्द्र सिंह, बिम्बसार बौद्ध, भानुप्रताप सिंह, स्मिता सिंह, अशोकपाल सिंह, आशा चौधरी, डा. राजपाल सिंह, मुरारी लाल, रेनू पांडेय, संजय सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह रहे मौजूद
समारोह में प्रीति बैस, रीतम शर्मा, माधवी वार्ष्णेय, रितु गौड़, तरूण चतुर्वेदी, जितेन्द्र वीर, जय प्रकाश पचौरी, मुनीश यादव, सन्तोष कुमार, कुसम, संजीव तिवारी, अभिलाषा जायसवाल, विवेक कुमार सिंह, शीला देवी, हेमलता, काजल वर्मा, इंद्रवती, चंद्रवेश यादव, अखण्ड प्रताप सिंह, सोमेन्द्र प्रताप, उदयप्रताप, अनीस तिवारी, अभिलाषा जायसवाल, पूनम देवी, नवीन दुबे, तहसीलदार सिंह, रामनिवास पाल, माधवी वार्ष्णेय और नन्दिनी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।