फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पाइप लाइन के लिए खोदी सड़क, आवागमन बाधित

विज्ञापन
खैरपुरा में खुदी हुई सड़क। संवाद
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम खैरपुरा में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत गांव में अलीगंज-राजा का रामपुर मुख्य मार्ग पर खुदाई का कार्य किया गया है। इसकी वजह से शुक्रवार को पूरे दिन आवागमन बाधित रहा और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस अव्यवस्था के चलते हल्के वाहन चालकों को दो किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा। भारी वाहनों को 7 से 8 किलोमीटर घूमकर निकलना पड़ा। वाहन चालकों का कहना था कि पहरा-रुदायन मार्ग पर निर्माण कर चल रहा है जिसकी वजह से खैरपुरा गांव होकर अलीगंज, एटा या मैनपुरी निकल जाते हैं लेकिन आज इस सड़क को भी खोद दिया गया। पूरा रास्ता बंद पड़ा है। इसकी कोई पूर्व में विभाग द्वारा कोई सूचना जारी भी नहीं की गई।
कार्यदायी संस्था पावरमैक के इंजीनियर नेखपाल ने बताया कि पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। जल्द कार्य पूरा कर यातायात सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। एसडीओ अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें