फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स पिकअप ने पिता-पुत्र सहित तीन को रौंदा, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पैदल जा रहे पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को रविवार की देर शाम मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया, यहां पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव सूरजपुरा निवासी रामवीर सिंह (50) पुत्र झब्बू सिंह अपने पुत्र सुधीर और जौहर सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला नया सड़क किनारे चलकर घर लौट रहे थे, तभी मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। तीनों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने रामवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जौहर सिंह को सैफई रेफर किया गया है। मृतक के भतीजे सुनील कुमार ने बताया है कि रामवीर सिंह अपने पुत्र सुधीर के साथ दवा लेकर घर आ रहे थे, सूरजपुर तिराहा पर जौहर सिंह मिल गए। यहां तीनों लोग बातें करने लगे और पैदल ही घर की ओर चल दिए। तभी अलीगंज की ओर से तेजी से आई मैक्स पिकअप ने टक्कर मारकर तीनों को घायल कर दिया। चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें