फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से ई-वाहनों की मांग बढ़ी

Mon, 01 Jun 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जीटी रोड ​स्थित ई-वाहन शोरूम पर ई-स्कूटी देखता युवक। संवाद
विज्ञापन
एटा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में अचानक उछाल आ गया है। पिछले कुछ दिनों में ई-वाहनों के शोरूम पर खरीदारों की संख्या बढ़ी है। लोग दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सामान्य दिनों में जहां एक माह के दौरान करीब 100 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री होती थी वहीं पिछले सप्ताह लगभग 200 ई-वाहन बिक चुके हैं। अचानक बढ़ी बिक्री ने वाहन विक्रेताओं को भी हैरान कर दिया है। कुछ कुछ लोगों को बुकिंग के बाद इंतजार करना पड़ रहा है। माया पैलेस होटल के पास स्थित ई-स्कूटी के विक्रेता ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण लोग अब वैकल्पिक साधनों की ओर रुख कर रहे हैं।

85 हजार रुपये से शुरू होती है कीमत
शहर में वर्तमान में करीब 10 से अधिक ई-वाहन शोरूम संचालित हैं। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की औसत कीमत लगभग 85 हजार रुपये है जबकि कुछ मॉडलों की कीमत 1.40 लाख रुपये तक पहुंच रही है। ई-वाहन विक्रेता अर्पित ने बताया कि पिछले आठ दिनों से लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। विशेषकर पिछले चार दिनों में बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन





मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन को बेहतर विकल्प है। आगे भी पेट्रोल की उपलब्धता प्रभावित होती है तो इलेक्ट्रिक वाहन अधिक सुविधाजनक साबित होगा। - गौरव कश्यप, ग्राहक



इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में वृद्धि जारी रह सकती है। बढ़ती जागरूकता, ईंधन खर्च में बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों का झुकाव इस बदलाव की प्रमुख वजह बन रहा है। - मोनू कुमार, कर्मचारी

जीटी रोड स्थित ई-वाहन शोरूम पर ई-स्कूटी देखता युवक। संवाद

जीटी रोड स्थित ई-वाहन शोरूम पर ई-स्कूटी देखता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें