फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुरगंवा में सबमर्सिबल पंप का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। कस्बा से सटे गांव भुरगंवा में सबमर्सिबल पंप लगाने का विवाद नहीं थम रहा है। मामले में दो समुदाय के लोगों में मारपीट और पथराव भी हो चुका है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हालांकि मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

भुरगंवा निवासी पुरुषोत्तम का ट्यूबवेल गांव की आबादी के बीचों-बीच था, वह खराब हो गया। इसमें वह ज्यादा हार्सपॉवर की सबमर्सिबल पंप डालने के लिए बोरिंग करा रहे हैं। गांव में एक समाज के लोगों ने इससे उनके नलों का जल स्रोत नष्ट होने का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया। उनका कहना है कि सबमर्सिबल आबादी में न लगाकर खेत पर लगाई जाए।
इसे लेकर गत 25 जुलाई को दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। मामले में कई लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। वहीं आठ अगस्त को पुलिस ने मामला सुलझाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनीं। क्षेत्राधिकारी सदर इरफान नासिर खां ने बताया कि प्रकरण में एडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। एडीएम और एएसपी एक सप्ताह के बाद गांव जाकर मामला सुलझाएंगे। हालांकि मशीन वापस करवा दी गई है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें