फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साफ-सफाई और अच्छे काम का मिला इनाम, मालामाल हुईं पांच पंचायतें

Sat, 04 Apr 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव उभई असद नगर में बना अंत्यो​ठी स्थल। संवाद
विज्ञापन
एटा। अच्छे कार्य के लिए जिले की पांच पंचायतों के लिए सरकार ने पिटारा खोल दिया है। गांव में कामकाज, सचिवालय का संचालन, साफ-सफाई आरआरसी समेत 50 बिंदु पर अच्छा कार्य करने पर उन्हें लाखों रुपये अतिरिक्त बजट मिला है। इसमें जलेसर की सकरौली, अलीगंज के उभई असदनगर, जलेसर के महानमई, मारहरा के धरपसी और अवागढ़ की सरानी ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें 10 से 35 लाख रुपये तक बजट जारी किया गया है। इस बजट से पंचायतें विकास के पथ पर अग्रसर होंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के अंतर्गत जलेसर की सकरौली ग्राम पंचायत को 35 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। गांव में विकास कार्य, सचिवालय के नियमित संचालन समेत अन्य बिंदुओं पर यह उपलब्धि मिली है। अलीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत उभई असदनगर को बेहतर प्रदर्शन के चलते जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर सरकार की ओर से पंचायत को 30 लाख रुपये की धनराशि विकास कार्यों के लिए प्रदान की गई है। ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग ग्राम पंचायत की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक आयोजित कर ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कराए जाएंगे। उभई असदनगर गांव ओडीएफ प्लस फेज-2 में शामिल है। पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र संचालित है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी हुई है। इसके अलावा यहां अमृत सरोवर का निर्माण भी किया गया है, जो जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र, उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पेट्रोल पंप जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिल रही है। वहीं जलेसर के महानमई को 20 लाख, मारहरा के धरपसी को 15 लाख और को 10 लाख रुपये बजट मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के तहत विकास कार्यों के लिए मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें