फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ग्रामीणों ने मंदिर से घंटा चोरी करते दो चोरों को पकड़ा

Sat, 04 Apr 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव सियार के जाहरवीर बाबा मंदिर से घंटा चोरी कर ले जाते दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया शनिवार दोपहर करीब 11.30 बजे पुजारी दरबारी लाल अपने कक्ष में आराम कर रहे थे। तभी तीन युवक बाइक से मंदिर पहुंचे और घंटा खोल लिए। आहट सुन पुजारी ने कक्ष से बाहर आए तो तीनों युवक भागने लगे। पुजारी का शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने दो किमी तक पीछाकर दो युवकों को दबोच लिया। तीसरा युवक बाइक से भाग जाने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों को ग्रामीणों ने जानकारी पर गांव पहुंची पुलिस के सुपर्द कर दिया। पकड़े गए युवक जैथरा कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी मोहित और राहुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें