फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी व शिवपाल के अपमान का बदला हुआ पूरा: आशीष

Sun, 12 Mar 2017 12:11 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
नेताजी व शिवपाल के अपमान का बदला हुआ पूरा: आशीष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड के जीतने और धुर विरोधी सपा प्रत्याशी जुगेंद्र यादव के हारने की खुशी शनिवार को सदर विधायक आशीष यादव के चेहरे पर साफ दिखाई दी। मीडियाकर्मियों ने मतगणना पांडाल के बाहर घेरा तो विधायक आशीष एक बार फिर प्रो.रामगोपाल को समाजावादी पार्टी का गद्दार कर जमकर भड़ास निकालते हुए समाजवादी पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। बोले मैने नेताजी मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के अपमान का बदला लेने के लिए बागी होकर चुनाव लड़ा और माफियाओं को हारकर बदला लिया।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए सदर विधायक यादव ने कहा कि प्रो.रामगोपाल ने पार्टी ही नहीं परिवार तोड़ने का पाप किया है। अखिलेश पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि पिता की विरासत बेटे को ही मिलती है, सब जानते हैं, लेकिन अखिलेश यादव का तरीका गलत था। नेताजी की कुर्सी छिनवाने के सूत्रधार रामगोपालहैं । आरोप लगाया कि रामगोपाल यादव ने खुद को सीबीआई की जांच से बचाने के लिए बड़ी पार्टियों के इशारे पर पार्टी विरोधी काम किया। विधायक ने कहा कि प्रो. के संरक्षण में अवैध कार्य ही नहीं किए वरन लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे हुए। लोग शराब और जमीनों पर कब्जे कर कुछ ही दिनोें में अरबपति बन गए। इस सबका विरोध उन्होंने खुलकर किया तो टिकट काट दिया, लेकिन झुके नहीं और विरोध जारी रखते हुए चुनाव लड़ा और पूरे जिले से सपा को सफाया कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें