फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से करें निस्तारण

Mon, 20 Mar 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को तहसीलों में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर कुछ प्रकरणों में मौके पर निस्तारण किया जाए। अलीगंज तहसील में प्राप्त कुल 30 प्रार्थनापत्रों में से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अवशेष प्रकरण के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय अवधि में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जिलाधिकारी ने चश्मा वितरित किए।
विज्ञापन

तहसील एटा सदर में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने उपजिलाधिकारी शिव कुमार, तहसीलदार सीपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जन समस्याओं को सुना। प्राप्त 33 प्रार्थना पत्रों में से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। तो वही जलेसर में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने उप जिलाधिकारी राम नयन, तहसीलदार अजीत कुमार आदि अधिकारियों ने प्राप्त 25 प्रार्थना पत्रों में से 4 का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें