बाढ़ की संभावना के चलते पीएसी फ्लड यूनिट के जवानों ने रिहर्सल किया। पीएसी के सीओ कृष्ण मुरारी यादव ने रिहर्सल का निरीक्षण किया और पीएसी के जवानों को टिप्स दिए।
सोमवार सुबह सात बजे रिहर्सल शुरू किया। सबसे पहले नहर में डूबते युवक राधेश्याम को पीएसी के गोताखोरों ने बचा लिया। उसका कृत्रिम उपचार किया गया। उसके बाद आत्महत्या करने वाले युवक को राहत दल ने तत्काल बचाए जाने का अभ्यास किया। इसके बाद एक नौका को डूबने और राहत कार्य करने का रिहर्सल किया। सीओ कृष्ण यादव ने जवानों को राहत बचाव कार्य के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत बचाव कार्य में बचाए व्यक्ति का सबसे पहले कृत्रिम उपचार करना चाहिए, इसकी जानकारी हर जवान को होनी चाहिए। भीड़ में रेस्क्यू ऑपरेशन करते समय कोर्ड वर्ड का उपयोग करें और स्थानीय भाषा के प्रयोग से बचें। उन्होंने कहा कि फ्लड यूनिट द्वारा लगातार बाढ़ और जल संबंधी आपदाओं के समय प्रयोग किया जाता है। इस दौरान कंपछनी कमांडर मुन्नालाल, निवासीलाल, कमलेशकुमार, नरेंद्र सिंह चौहान, विनोद यादव, रहीश अहमद, पंकज कुमार, राधेश्याम, अभयङ्क्षसह, प्रेमकुमार, विपिन आदि मौजूद रहे।