फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्जी टिकट बनाने वाले परिचालक पर रिपोर्ट

Wed, 12 Jun 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को एटा डिपो की बस की जांच एएसडीएम ने की थी। जिसमें 21 फर्जी टिकट पाए गए। ऐसे टिकट बनाने वाले बस परिचालक पर कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।डिपो प्रभारी हरेंद्र कुमार ने परिचालक संदीप निवासी भदोहगढ़ी थाना पिलुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि संदीप ने मंगलवार को बस संख्या यूपी 81 बीटी 6057 पर ड्यूटी के दौरान यात्रियों को टिकट नहीं दिए। जबकि बस में बैठे सभी यात्रियों से किराया पूरा वसूला गया था। गाड़ी में कुल 41 यात्री थे, जिनमें से 20 को मशीन से टिकट बनाकर दिया और बाकी 21 को फर्जी टिकट दिया गया था।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में कई परिचालक मनमानी करते हैं। जिसकी वजह से सरकार को हर माह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। टिकट मशीन खराब होने का बहाना बनाकर यात्रियों को फर्जी टिकट बनाकर थमा दी जाती है। एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले माह अलीगढ़ से एटा डिपो की बस में बैठकर लौट रहे थे। अलीगढ़ से निकलते ही परिचालक ने टिकट बनाना शुरू किया। कुछ लोगों को तो उसने मशीन से टिकट बनाकर दिया। जबकि मुझे कागज पर पेन से लिखकर पकड़ा दिया। जब मशीन के टिकट की मांग की तो कह दिया कि मशीन खराब हो गई है। उस परिचालक ने आधे से ज्यादा लोगों को इसी तरह के टिकट दिए। कुछ लोगों ने विरोध किया तो कहा कि जिनको दिक्कत हो वह गाड़ी से उतर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें