फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सपा नेता व पूर्व सभासद पर हत्या की कोशिश की रिपोर्ट

Tue, 21 Mar 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के गांधी मार्केट में कांग्रेस की पूर्व सांसद की पुत्री और परिजन पर गोली चलाकर हत्या करने की कोशिश की गई। सपा नेता पूर्व सभासद सुनील यादव व पिता-भाई सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्व सांसद सत्या बहन की बेटी पूजा अमरोही ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सोमवार की शाम करीब तीन बजे पूर्व सभासद सुनील यादव, इसके पिता प्रेमपाल सिंह यादव, भाई विजय यादव, ड्राइवर और एक अज्ञात व्यक्ति हथियारों के साथ आए और घर में घुसकर दीवार तोड़ने लगे। इनका विरोध किया तो गालीगलौज की।
विज्ञापन

उस समय भाभी का भाई कुलदीप कुमार घर पर ही था। सभी ने दीवार तोड़ने के लिए मना किया। इसी बात पर आरोपियों ने पिटाई की और हत्या करने के इरादे से गोली चलाई। आरोप है कि इन लोगों ने गुंडागर्दी के बल पर दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। लिखाए गए मुकदमे में सुनील को भू-माफिया बताया गया है। आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति होने की वजह से जान को खतरा जताया है। आरोप है कि इन लोगों की दहशत की वजह से कुलदीप घर छोड़कर भाग गया है।
कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं सुनील यादव का कहना है कि किसी प्रकार का झगड़ा नहीं है। आरोप गलत हैं, राजनीतिक प्रतिद्वंदता के चलते रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें