फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो घंटे किया इंतजार तब हुआ साक्षात्कार

Tue, 21 Mar 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से मंगलवार को विकासखंड सभागार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेला 10 बजे शुरू होना था, लेकिन 2 घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। इसके बाद युवाओं का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार के दौरान 160 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए नगर के साथ साथ ग्रामीणांचल से भी युवा मेले में पहुंचे। इस दौरान सुबह नौ बजे तक 256 युवक और युवतियों ने पंजीकरण कराया। इसके बाद सभी दोपहर 12 बजे तक सभागार में बैठकर मेला शुरू होने का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब 12 बजे के करीब चार कंपनियों के अधिकारी मेले में पहुंचे। उन्होंने सभी 256 प्रतिभागियों का साक्षात्कार किया। इस दौरान 160 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन यादव, सूर्यकांत सिंह, बीडीओ मोहम्मद जाकिर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम, प्रधान संदीप यादव केसरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें