फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होटल मालिक सहित 5 पर खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Sun, 20 Jul 2025 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मोबाइल गेम में करीब 1 करोड़ रुपये हारकर कर्ज में डूबे युवक ने साहूकारों की तकादे से परेशान होकर 8 जुलाई को फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में मृतक की पत्नी ने होटल मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव जिरसमी निवासी निशा पुंढीर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि पति यतेंद्र सिंह पुंडीर पर कर्ज हो गया था। शहर के एक होटल मालिक साहूकार वेद प्रकाश उर्फ वेदा, महेंद्र गुप्ता, बादशाह, शैलेंद्र उर्फ लाला और राजाराम निवासी नामालूम पति को परेशान करते थे। कभी घर पर आकर धमकाते थे तो कभी फोन कॉल के माध्यम से पति के पानी के प्लांट पर कब्जा करने और जानमाल को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे। प्लाॅट, जमीन और कार बेचकर इनको ब्याज दिया फिर भी यह लोग लगातार परेशान कर रहे थे।
बताया कि 7 जुलाई को इन लोगों ने फोन कॉल के माध्यम से धमकी दी की प्लांट और घर पर ताला डालकर सामान भर ले जाएंगे। इस बात से परेशान होकर 8 जुलाई को रात में पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें