फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेट्रोल पंप संचालक सहित 3 के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 07 Oct 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आसपुर-सकीट मार्ग पर पेट्रोल पंप में मरम्मत के दौरान आग लग गई। पुलिस ने पंप संचालक, डीलर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों के नियम पालन नहीं करने और उतावलेपन से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर-सकीट मार्ग पर भारत पेट्रोलियम का पंप है। यहां सोमवार को मरम्मत के दौरान एक मशीन में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक कर्मचारी झुलस गया। लापरवाही पर उपनिरीक्षक रामलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि इसकी डीलर नवाबनगर परसोन निवासी रेखा यादव हैं। वर्तमान में पंप का संचालन प्रदीप नारायण जौहरी निवासी आसपुर कर रहे हैं।
पंप के आसपास घनी आबादी है और खेतों में फसल खड़ी है। पाइप लाइन में कई दिन से रिसाव की समस्या थी तो उसको सही करने के लिए मथुरा से केसी कंपनी के दो कर्मचारी राहुल निवासी धनौती सादाबाद जिला हाथरस और विकास निवासी कोकले थाना व जिला डीग राजस्थान आए थे। पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने कंपनी के सुरक्षा मानक नियमों का अनदेखी की। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करना शुरू किया, इसकी वजह से एमपीडी मशीन में आग लग गई और विकास झुलस गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घटना के समय पंप के आसपास काफी संख्या में वाहन खड़े हुए थे। साथ ही पंप के कर्मचारी भी मशीन के दोनों ओर बैठे हुए थे। पंप पर भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ भी मौजूद था। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि इस वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसी लापरवाही के लिए रेखा यादव, प्रदीप नारायण जौहरी और केसी कंपनी मथुरा के कांट्रेक्टर के नाम मलावन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें